आईटीआई रैल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्
धनेटा(हमीरपुर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रैल में आयोजित 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी आईटीआई रैल ने अपने नाम की, जबकि अंकुश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
समापन समारोह में एसपी बलबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणामों में वॉलीबाल में चमन आईटीआई विजेता और भोरंज उपविजेता रहा। खो-खो में आईटीआई रैल विजेता और सुजानपुर उपविजेता रहा। कबड्डी में मां ज्वाला प्राइवेट आईटीआई विजेता और जेपी आईटीआई की टीम उपविजेता रही, जबकि बैडमिंटन में आईटीआई सुजानपुर ने जीत हासिल की और रैल की टीम उपविजेता रही।
इस अवसर पर थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह, नरेश कुमार, प्रदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।