फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: आईटीबीपी जवान भूमि चंद का ब्रेन स्ट्रोक से निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Tue, 09 Dec 2025 02:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी (हमीरपुर)।

सार

आईटीबीपी में सेवाएं दे रहे भूमि चंद का ब्रेन स्टोक से निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतक गांव डमूई लाया गया।
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान भूमि चंद का ब्रेन स्ट्रोक से निधन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सेवाएं दे रहे भूमि चंद का ब्रेन स्टोक से निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतक गांव डमूई लाया गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही चीख-पुकार का माहाैल हो गया। भूमि चंद(56) पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह निवासी ग्राम डमूई का कर्नाटक स्थित यूनिट में उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह पिछले ढाई महीने से ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती थे।

विज्ञापन



3 दिसंबर को उनके सिर का पुनः ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद होश भी आ गया था, लेकिन 5 दिसंबर शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। हवाई उड़ान सेवा रद्द होने के कारण पार्थिव शरीर गांव पहुंचने में करीब चार दिन का विलंब हुआ। मंगलवार सुबह पार्थिव शरीर को पैतृक गांव डमूई लाया गया। यहां पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पुत्र अभिषेक ने मुखाग्नि दी। भूमि चंद अपने पीछे पत्नी सुनीता, एक बेटा व बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी अंजली की डेढ़ वर्ष पहले शादी हो चुकी है। बेटा अभिषेक अभी पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हवलदार संजीव कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13वीं बटालियन डोगरा रेजिमेंट के हवलदार संजीव कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह बैजनाथ के डंडेरा गांव के निवासी थे और कमांड अस्पताल बंगलुरु में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार संजीव कुमार ने राष्ट्र की सेवा में जो योगदान दिया वह हमेशा याद रखा जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार संजीव कुमार के परिवार के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें