फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ई-ऑटो में किराया सूची चस्पां करना अनिवार्य

Thu, 07 May 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर शहर में चल रहे सभी ई-ऑटो चालकों को अपने वाहनों में किराया सूची चस्पां करना अनिवार्य है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने इस संबंध में पुन: निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विभाग को लगातार यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग के अधकारियों ने बीते दिनों ई-ऑटो चालकों से बैठक की थी। इसमें किराया सूची चस्पां करने के निर्देश दिए थे।

अधिकतर ई-ऑटो चालक इन निर्देशों को दरकिनार कर रहे हैं। विभाग ने पुन: सभी ई-ऑटो चालकों को निर्धारित किराया सूची स्पष्ट रूप से वाहन के अंदर लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे यात्रियों को पारदर्शी जानकारी उपलब्ध होगी और मनमानी वसूली पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरटीओ हमीरपुर राजीव ठाकुर ने बताया कि ई-ऑटो चालक किराया सूची जरूर चस्पां करें, नहीं तो नियमों के तहत कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें