हमीरपुर। गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब जिले में रसोई का तेल भी महंगा हो गया है। तेल के दामों में 5 से 10 रुपये प्रति बोतल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही चावल, घी और रिफाइंड के दामों में भी 2 से 5 रुपये तक की वृद्धि हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। तेल व रिफाइंड के दाम बढ़ने से रसाई का बजट बिगड़ गया है। बाजार में पहले जो तेल की बोतल 175 रुपये में मिलती थी, अब वह 180 रुपये में मिल रही है।
वहीं, कुछ ब्रांड का तेल 190 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति बोतल तक हो गया है। चावल की 25 किलो की बोरी, जो पहले 1200 रुपये में मिलती थी, अब 1400 रुपये तक पहुंच गई है।
दुकानदारों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है और आने वाले समय में तेल, रिफाइंड और चावल के दामों में लगभग 10 प्रतिशत तक और वृद्धि की संभावना है। हालांकि दालों के दाम स्थिर रहने से कुछ राहत बनी हुई है।
महंगाई का सबसे अधिक असर छोटे दुकानदारों पर पड़ रहा है, जहां पकौड़े और समोसे जैसे व्यंजनों के लिए तेल और रिफाइंड का अधिक उपयोग होता है।
-
रिफाइंड के दामों में पांच रुपये की वृद्धि हुई है। इससे पकौड़े और अन्य खाद्य सामग्री बनाने पर असर पड़ रहा है। पहले गैस के दाम बढ़ने से व्यापार पर असर पड़ा है। वहीं, अब तेल, रिफाइंड और घी के दाम बढ़ने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
-सुरजीत सिंह, ढाबा संचालक हमीरपुर
चावल की सप्लाई पर भी असर देखने को मिल रहा है। रिफाइंड पर पांच रुपये और तेल पर पांच से दस रुपये की वृद्धि हुई है। आने वाले समय में इनके दाम और अधिक बढ़ सकते हैं। चावलों के दामों में दो से तीन रुपये की वृद्धि दर्ज हुई है।
-रजनीश कपिल, दुकानदार, हमीरपुर
पिछले एक सप्ताह से दामों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। तेल के दाम में दस रुपये की वृद्धि हुई है। दालों के दाम अभी स्थिर हैं, लेकिन चावल के दामों में वृ़द्धि हुई है। दाम बढ़ने से ग्राहकों पर असर पड़ा है। आने वाले समय में और दाम बढ़ने की आशंका है।
-विधि चंद, दुकानदार, हमीरपुर
पहले गैस की किल्लत से जूझना पड़ रहा था। अब तेल और घी के दाम बढ़ गए हैं। आने वाले समय में दालों के दाम भी बढ़ जाएंगे। इस तरह से गरीब की थाली से धीरे-धीरे सब गायब होता जाएगा। महंगाई पर अंकुश लगाया जाना चाहिए, ताकि गरीब वर्ग को राहत मिल सके।
-राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला
राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला
राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला
राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला
राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला