फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरावस्था में संतुलित और पौष्टिक आहार लेना जरूरी : चौहान

Tue, 11 Feb 2025 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

चबूतरा स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर संवाद कार्यक्रम
विद्यार्थियों को फलों और सब्जियों के उपयोग को लेकर भी जागृत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के वो दिन अभियान के तहत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किशोरावस्था एवं पोषण व्यवहार विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में किशोरावस्था को बाल्यावस्था और प्रौढ़ अवस्था के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। किशोरावस्था में ऊर्जा से भरपूर भोजन की अपेक्षा पोषण से भरपूर भोजन की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए मोटे अनाज से युक्त संतुलित आहार लें।
संवाद कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चबूतरा के डॉ. अंकित ने पोषण विविधता और जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की डॉ. शीतल चोपड़ा ने सीजनल एवं रीजनल आहार, फलों एवं सब्जियों के उपयोग पर विद्यार्थियों को जागृत किया। डॉ. अंकित ने कहा कि कोई भी एक खाद्यान्न शारीरिक विकास के लिए वांछित सभी पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं कर सकता है। इसलिए भोजन में विविधता बहुत जरूरी होती है। डॉ. शीतल चोपड़ा ने भोजन में मौसम और स्थानीयता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पोषण रंगोली, पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। रंगोली में जीविका प्रथम एवं रितिका द्वितीय, चित्रकला में दीपिका प्रथम व ऋ षिका द्वितीय और नारा लेखन में रिद्धिका प्रथम और काजल द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें