फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में हमीरपुर से भेदभाव का मुद्दा गूंजा

Wed, 13 Apr 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला भाजपा की आवासीय बैठक के दूसरे दिन का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दीप जलाकर किया। बैठक के तीसरे सत्र से पहले जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने प्रेम कुमार धूमल की उपस्थिति में पांच माह के कार्यकाल की गतिविधियों का जिक्र कर कार्यसमिति को अधिक मेहनत से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिला महामंत्री अजय शर्मा ने कार्य समिति के समक्ष राजनैतिक प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष कमल नयन ने किया। कार्यसमिति ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया और जिलाध्यक्ष ने प्रस्ताव की प्रतिलिपि धूमल को सौंपी।

जिला कार्यसमिति ने पारित प्रस्ताव में बीते तीन साल से कांग्रेस सरकार के हाथ हमीरपुर जिला से भेदभाव की बात कही। यह भी कहा गया है कि जो विकास कार्य हमीरपुर में शुरू हुए थे, कांग्रेस के सत्ता में आते ही वे सब कार्य ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन


हमीरपुर में स्थापित होने वाले तकनीकी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू करने में भी प्रदेश सरकार विफल रही है। जिला में स्थित कई सरकारी कार्यालयों को भी यहां से स्थानांतरित करने की कोशिशें होती रही हैं। जिला में सड़कें दयनीय और कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें