टौणी देवी अस्पताल के समीप सीवरेज चैंबर की हुई मरम्मत। स्रोत : जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी टौणी देवी (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल टौणी देवी के बाहर सीवरेज पाइप ब्लॉक होने की समस्या का स्वास्थ्य विभाग ने समाधान कर दिया है। विभाग की ओर से चैंबर को खुलवाकर सीवरेज व्यवस्था सुचारू कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि 27 जुलाई को अमर उजाला के अंक में अस्पताल का सीवरेज पाइप ब्लॉक होने से जनता बेहाल शीर्षक से संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चैंबर खुलवाकर मरम्मत की।
सीवरेज पाइप ब्लॉक होने के कारण पिछले कई दिनों से गंदा पानी अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर बह रहा था। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई थी। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बरसात के मौसम में सड़क पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। स्थानीय लोगों और दुकानदारों में अभिनंदन, कपिल, अजीत कुमार, सुशील कुमार आदि ने समस्या के समाधान पर स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है।
टौणी देवी अस्पताल के समीप सीवरेज चैंबर की हुई मरम्मत। स्रोत : जागरूक पाठक