फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आंखों की रोशनी नहीं, आवाज से जादू बिखेर रहीं ईशा

Fri, 07 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा राज्य स्तरीय कला उत्सव के दौरान प्रस्तुति देती दृ​ष्टिबा​धित कुल्लू की ईशा ठाकुर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। बचपन से आंखों की रोशनी न होने बाद भी कुल्लू जिला की रहने वाली ईशा ठाकुर अपनी गायकी की प्रतिभा से सबका दिल जीत रहीं हैं। राज्य स्तरीय कला उत्सव एवं रंगोत्सव में कुल्लू जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए ईशा ठाकुर चंबा पहुंची है। ऐतिहासिक चंबा चौगान में क्लासिकल सीगिंग स्पर्धा में ईशा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

ईशा ठाकुर जमा दो कक्षा में पढ़ रही हैं और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की छात्रा है। ईशा ठाकुर इससे पहले कई रियलिटी शो सहित अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के मंच पर भी प्रस्तुति दे चुकी हैं। पिता मनोहर लाल निजी व्यवसाय करते हैं, जबकि माता सपना देवी कुशल गृहिणी है। स्थानीय अकादमी के जरिये ईशा सुरताल सीख रही हैं। ईशा ठाकुर ने बताया कि उसे बचपन से ही दिखाई नहीं देता। उसे गायकी का शौक है। माता-पिता उसका सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें