फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैड़ नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के 62 हजार पौधे तैयार, वितरण शुरू

Tue, 15 Jul 2025 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर के मैड़ नर्सरी में पौधारोपण के लिए तैयार हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे। स्रोत : जागरूक
विज्ञापन
एक बूटा बेटी के नाम और एक पेड़ मां के नाम पर दिए जा रहे पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। पर्यावरण संरक्षण और वनों को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग ने मैड़ (झिंजकरी) की नर्सरी में विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार किए हैं। इन पौधों का वितरण शुरू हो गया है। अग्घार वन परिक्षेत्र के चारों बीटों में पौधरोपण किया जाएगा।
वन विभाग ने झिंजकरी नर्सरी में 2025 में औषधीय पौधे जैसे हरड़, बेहड़ा, आंबला, जामुन, कचनार, शीशम अमरूद, अनार, बरगद और अन्य प्रजाति के करीब 25,000 नए पौधे तैयार किए हैं। इससे नर्सरी में पुराने और नए पौधो की संख्या 62,000 पहुंच गई है। यह नर्सरी चारों ओर से छोटे पौधों की हरियाली से बेहद सुंदर व हरी-भरी दिखाई दे रही है। यहां से ही बेटी जन्मोत्सव पर भी एक बूटा बेटी के नाम और एक पेड़ मां के नाम पर अभियान के लिए पौधे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य संस्थाओं को पौधे दिए जाएंगे। भोरंज ब्लॉक वन खंड अधिकारी पवना कुमारी ने बताया कि मैड़ नर्सरी में 62 हजार औषधीय और अन्य पौधे तैयार हो चुके हैं। इन्हें बांटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक पेड़ मां के नाम के अभियान के लिए स्कूलों को पौधे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें