फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंटरनेट सेवा हो रही ठप, पर्ची बनाने के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Fri, 18 Jul 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में 12 बजे तक पर्ची बनवाने के लिए कतारों में लगे लोगों की भीड़
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वीरवार को कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं। इसके चलते पर्ची बनवाने में सैकड़ों मरीजों और उनके तीमारदारों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, बीते बुधवार को इंटरनेट बाधित होने से लोगों को कई घंटों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इंटरनेट बाधित होने से मरीजों के साथ कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते दो से तीन घंटे तक मैनुअल पर्चियां ही मरीजों की बनाई गईं, जिसमें काफी लंबा वक्त लगा। कई मरीज दोपहर 12:00 बजे के बाद भी पर्ची बनाने के लिए कतारों में लगे रहे।
इंटरनेट सेवा ठप होने की समस्या के निदान और लोगों की सुविधा के मद्देनजर काॅलेज प्रशासन ने यहां इंटरनेट बैकअप की सुविधा भी कुछ समय पहले मुहैया करवाई है, परंतु इसके बाबजूद भी इंटरनेट बंद होने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। काॅलेज में जिओ और एयरटेल का इंटरनेट उपलब्ध है। दोनों सर्विस प्रोवाइडर का एक समय में इंटरनेट हांफने से सवाल उठ रहे हैं। यह भी सवाल है कि केवल मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट ठप पड़ रहा, बल्कि अन्य संस्थानों में इस तरह की दिक्कत पेश नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

इंटरनेट बंद होने की शिकायत मिली है। इसके बाद मैनुअल पर्चियां बनाई गई हैं। समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि स्थायी समाधान हो।
-डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें