फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुपोषित बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने के दिए निर्देश

Wed, 16 Sep 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के लिए मंगलवार को टौणी देवी में खंड स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने की।
बैठक में विभिन्न योजनाओं, पोषण व्यवस्था और लाभार्थियों को दी जा रही आर्थिक सहायता की समीक्षा की गई। एसडीएम ने बताया कि टौणी देवी खंड के 248 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से तीन वर्ष तक के 1750 शिशुओं, 568 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा तीन से छह वर्ष तक के 466 पंजीकृत बच्चों को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच वर्ष तक के 3157 बच्चों में आठ कुपोषित और 66 आंशिक रूप से कुपोषित पाए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बेटी है अनमोल योजना के तहत 4.53 लाख, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 5.10 लाख, मुख्यमंत्री शगुन योजना में 3.72 लाख और विधवा पुनर्विवाह योजना में आठ लाख रुपये वितरित किए गए हैं।
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 205 बच्चों की शिक्षा के लिए 7.62 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के 18 लाभार्थियों को 16.40 लाख रुपये की सहायता दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर 83.86 हजार, पोषण अभियान पर 8.14 लाख और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 10.69 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों और आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। सीडीपीओ संतोष कौंडल ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें