फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना...इस बार 49 अतिरिक्त विद्यार्थियों ने दिए आइडिया

Thu, 02 Oct 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिलेभर से इस बार 49 अतिरिक्त विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन किया है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कार्यालय से विद्यार्थियों के आइडिया को अप्रूव कर आगामी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है।
विद्यार्थियों के आइडिया सिलेक्ट होने पर अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उन्हें मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके उपरांत विद्यार्थी अपने आइडिया को मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर प्रदर्शनियों में भाग लेंगे।
विज्ञापन

पूर्व में योजना के तहत छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी ही आवेदन कर पाते थे, लेकिन इस बार योजना में बदलाव करके विज्ञान संकाय से ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को विकसित किया जा सके।
बीते शैक्षणिक सत्र में जिलेभर से योजना के तहत छठी से दसवीं कक्षा तक के 987 विद्यार्थियों ने आवेदन करके अपने आइडिया सब्मिट किए थे। अब नए सत्र 2025-26 में छठी से बारहवीं कक्षा तक के कुल 1036 विद्यार्थियों ने अंतिम तिथि तक आवेदन कर आइडिया जमा किए हैं। माॅडल आइडिया सब्मिट करने के लिए विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक का समय प्रदान किया गया था।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ऐसे मौलिक विचार और नवाचार उत्पन्न करना है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए समाधान प्रदान कर सकें।
वहीं, आसपास की सामान्य समस्याओं पर ध्यान देने और उनके समाधान के लिए वैज्ञानिक और नवाचारी तरीके खोजने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें