फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक सप्ताह बाद बढ़ेंगे इंस्पायर अवार्ड मानक के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की ऑनलाइन आयोजित होगी बैठक
इंस्पायर योजना के लिए एक जुलाई से शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते विद्यार्थी नहीं कर पा रहे आवेदन
योजना के तहत विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विस्तारपूर्वक होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एक सप्ताह के बाद इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत आवेदन करने की तिथि बढ़ाई जाएगी। विद्यार्थियों की अधिक-अधिक भागीदारी और उनकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए 11 जुलाई को सुबह 11 बजे 12 जिला प्रभारियों के लिए ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और जूम एप पर बैठक आयोजित होगी। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के समन्वयक वैज्ञानिक महेश पटेल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें जिला प्रभारियों को प्रत्येक स्कूल से छठी से दसवीं कक्षा तक पांच-पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने और उनमें खोज की भावना को विकसित करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे ताकि ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेशभर के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश चले हुए हैं। ऐसे में घर पर विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 11 जुलाई के बाद प्रदेश स्तर पर सभी स्कूल योजना प्रभारियों और स्कूल प्रमुखों के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।इसमें विद्यार्थियों की सहायता के लिए निर्देश दिए जाएंगे। योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है। विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थी ई-एमआईएएस वेब पोर्टल पर अपना आइडिया डाल सकते हैं। इंस्पायर मानक योजना से विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि 10000 रुपये उपलब्ध कराती है। इससे विद्यार्थी अपने मॉडल तैयार करते हैं। इस बारे में इंस्पायर आवार्ड मानक योजना की प्रदेश समन्वयक रंजना शर्मा ने कहा कि स्कूलों में अवकाश के चलते अभी तक आवेदन प्रक्रिया कम है। बैठक आयोजित करके शिक्षकों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेशभर के सभी विज्ञान अध्यापकों से आग्रह किया है कि वह विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चों में वैज्ञानिक रुचि पैदा होती है तथा उनका विकास होता है तथा नन्हें वैज्ञानिक नए-नए नवविचार रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें