फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पानी के लिए एनएच जाम करने पर दरकोटी गांव के 40 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी में हमीरपुर-मंडी निर्माणाधीन एनएच पर लोगों ने किया था प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत निर्माणाधीन हमीरपुर-मंडी एनएच पर यातायात को बाधित करने पर पुलिस ने दरकोटी गांव के 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव दरकोटी में गत दिवस पुलिस चौकी के पास पानी न आने को लेकर चक्का जाम किया गया और यातायात बाधित किया। हमीरपुर से मंडी एनएच पर दरकोटी गांव के पास ये लोग सड़क के बीच खड़े थे तथा आने जाने वाली सभी गाड़ियां इस दौरान रुक गईं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई तथा यातायात बाधित रहा। इस पर पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव दरकोटी के ग्रामवासी सड़क निर्माण में जुटी कंपनी की कार्यप्रणाली और जल शक्ति विभाग की अनदेखी के खिलाफ आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर गए थे। इससे एनएच पर रोड जाम हुआ और आने जाने वाली गाड़ियां रुकी होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच साइट इंजीनियर के साथ धक्कामुक्की का मामला भी सामने आया था। साइट इंजीनियर ने लोगों को समझाने का प्रयास भी किया था लेकिन आक्रोशित लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर कर जोरदार विरोध किया। इस बीच लोगों ने प्रशासन, विभाग और निर्माण कंपनी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और ट्रैफिक को जाम कर दिया था। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई के साइट इंजीनियर की ओर से लोगों से दुर्व्यवहार किया गया है। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया है। लोगों का कहना है कि जलशक्ति विभाग की अनदेखी और कंपनी की ओर से निर्माण कार्य में बरती जा रही कोताही से उन्हें जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। जब वह आवाज बुलंद कर रहे हैं तो उनके खिलाफ गलत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें