फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में इनसेटिव कॉर्डियक केयर यूनिट शुरू

विज्ञापन
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में इनसेटिव कॉर्डियक केयर यूनिट में मरीजों का उपचार करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आईसीसीयू यूनिट (इनसेटिव कॉर्डियक केयर यूनिट) स्थापित की गई है। इसमें आठ बेड लगाए गए हैं। एक साथ आठ मरीजों को इस यूनिट में उपचार की सुविधा मिलेगी। यही नहीं आईसीसीयू में वेंटिलेटर भी स्थापित किया गया है। अब गंभीर बीमारी की सर्जरी के बाद मरीज को एक्स्ट्रा केयर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अब गंभीर बीमारी की हालत में सर्जरी के लिए मरीजों को अन्यंत्र रेफर नहीं किया जाएगा। गंभीर सर्जरी के बाद आईसीसीयू में ही इन्हें शिफ्ट कर दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो वेंटिलेटर पर रखकर भी मरीज की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

इस सुविधा के शुरू होने से हमीरपुर सहित आसपास के कई जिलों के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसी के चलते यहां सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है। यहां पर आईसीसीयू की यूनिट नहीं थी। इस कारण गंभीर बीमारी में सर्जरी के लिए मरीजों को अन्यंत्र भेज दिया जाता था, जहां पर आईसीसीयू की फेसिलिटी हो, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां पर सर्जरी विभाग में विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। ये गंभीर बीमारी की सर्जरी में भी पूरी तरह निपुण है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सर्जरी के बाद एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। इसके लिए अब मेडिकल कॉलेज में आईसीसीयू यूनिट स्थापित की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान ने इस यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। यहां पर आठ बेड स्थापित किए गए हैं। एक साथ आठ मरीजों को इस आईसीसीयू यूनिट की सुविधा मिल सकती है। वहीं, वेंटिलेटर की फेसिलिटी भी यहां पर उपलब्ध रहेगी।
मेडिकल कॉलेज में आईसीसीयू की सुविधा शुरू की गई है। आईसीसीयू यूनिट का शुभारंभ मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य ने किया है। अब सर्जरी के बाद एक्स्ट्रा केयर के लिए मरीजों को अन्यंत्र जाने की जरूरत नहीं। यहां पर भी सारा उपचार उन्हें मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. अनिल वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. आरके मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें