फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: झांसी की रानी पार्क में अब नहीं बिकेंगे स्वदेशी उत्पाद

Thu, 25 Dec 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस अड्डा के सामने स्थित झांसी की रानी पार्क। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा के सामने स्थित झांसी की रानी पार्क में अब महिलाएं स्वदेशी उत्पादों की बिक्री नहीं कर सकेंगी। राहगीरों और यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की पहल विरोध के चलते बंद हो गई है।
विज्ञापन

अब इन उत्पादों की बिक्री को लेकर प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए नई जगह तलाश की जाएगी। इसमें महिलाएं विभिन्न प्रकार के आर्गेनिक पारंपरिक व स्वदेशी उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। दिवाली के दौरान जिला प्रशासन की ओर एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत झांसी की रानी पार्क में स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स के सामने महिलाओं को छह स्टाल प्रदान किए थे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक उचित स्थान मिल सके।

स्टॉल मिलने के बाद स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पार्क में विभिन्न प्रकार के उत्पाद बेचे, लेकिन कुछ समय बाद कांप्लेक्स में पहले से दुकानदारी कर रहे दुकानदारों ने स्टॉल स्थापित करने पर आपत्ति जताई। आपत्ति में दुकानदारों ने अस्थाई स्टॉलों के कारण व्यवसाय पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और स्टॉल हटाने की मांग की।
विज्ञापन

दुकानदारों की आपत्ति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिलहाल महिलाओं के स्टॉल हटवा दिए हैं। अब महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी उत्पादों की बिक्री के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान की तलाश की जाएगी, ताकि उनके रोजगार पर असर न पड़े।
वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय परिसर में दो स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को बेचने का कार्य कर रही हैं, लेकिन बाजार से दूर होने के कारण महिलाओं की बिक्री कम हो रही है। महिलाओं को एनआरएलएम के माध्यम से ही दो स्टॉल प्रदान किए गए हैं।

कोट
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिवाली पर्व के लिए यह जगह आवंटित की गई थी। अब इन समूहों को बचत भवन में स्थायी जगह प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-अमरजीत सिंह, उपायुक्त, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें