फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं पर बढ़ी निगरानी, दो निरीक्षक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में दवाओं की निगरानी कड़ी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दवा निरीक्षकों की तैनाती की है। इन दोनों ने ज्वाइनिंग के साथ ही जिले में दवाओं के निरीक्षण का अभियान भी छेड़ दिया है और इस कड़ी में मेडिकल स्टोर में दबिश दी है। वहीं, ज्वाइनिंग के कुछ समय में ही इन्होंने कार्रवाई कर एच वन रजिस्टर न बनाने वाले दो मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई कर लाइसेंस अथॉरिटी धर्मशाला से उनके लाइसेंस रद्द करवाए हैं। यह कार्रवाई नादौन और पट्टा में की गई है।
विज्ञापन

वहीं, जाहू, पट्टा, हमीरपुर और बड़सर मेें दबिश देकर दवाइयों के सैंपल भी भरे हैं। पुलिस के साथ बड़सर में दबिश देकर मेडिकल स्टोर संचालक का रिकॉर्ड खंगाला और यहां पर छानबीन की। स्वास्थ्य विभाग ने कुल्लू में दवा निरीक्षक रहे दिनेश गौतम को जिले में तैनात किया गया है। वहीं, अकांक्षा शर्मा ने भी यहां ज्वाइन कर कैरियर की शुरुआत की है। अकांक्षा शर्मा को स्वास्थ्य खंड नादौन, गलोड़ और बड़सर का जिम्मा मिला और वह इन तीन खंडों की ड्रग इंस्पेक्टर हैं। वहीं, दिनेश गौतम को हमीरपुर, सुजानपुर और भोरंज खंड का जिम्मा है। दोनों ही अधिकारियों ने कहा कि अवैध और नशीली दवाइयों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि कोविड के कारण जो कार्य प्रभावित हुए हैं, उन्हें सुचारू कर फील्ड में उतरकर लगातार निरीक्षण किए जाएंगे। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें