शहर में बिजली अब बार-बार नहीं जाएगी। बिजली बोर्ड ने शहर में स्थापित तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा दी है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा दी है। इससे लोगों को बिजली की आपूर्ति सुचारु रहेगी।
साथ ही वोल्टेज की समस्या से भी दो चार नहीं होना पड़ेगा। इससे पहले शहर में कम वोल्टेज की समस्या पैदा हो रही थी। इसी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
लोगों को राहत देने के उद्देश्य से बोर्ड ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई है। बोर्ड ने कृष्णानगर में स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 केवी से बढ़ाकर 400 केवी, मिनी सचिवालय के ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 से बढ़ाकर 250 केवी तथा बाल स्कूल मैदान में स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 केवी से बढ़ाकर 250 केवी कर दी है।
बोर्ड की माने तो रोजगार कार्यालय हमीरपुर के पास स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता भी जल्द बढ़ाई जाएगी। इसकी क्षमता 250 से बढ़ाकर 400 केवी की जाएगी। इससे लोगों को बिजली की बेहतर सुविधा मिल सके।
........
बोर्ड ने तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई है। एक ट्रांसफार्मर की क्षमता जल्द ही बढ़ाई जाएगी। इससे लोगों को बिजली की आपूर्ति सुचारु की जा सके।
-बलदेव सिंह, एसडीओ बिजली बोर्ड हमीरपुर