बड़सर/सुजानपुर (हमीरपुर)। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन के साथ-साथ कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सबसे अधिक प्रभावित छोटे कारोबारी हुए हैं।
बरसात के चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं, जिससे बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। व्यापारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कारोबार में करीब 30 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।
सुबह से दोपहर तक मैहरे, बड़सर और सुजानपुर सहित विभिन्न बाजारों में पहले जैसी चहल-पहल नहीं दिख रही। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
व्यापारी बताते हैं कि ग्राहक केवल जरूरी सामान लेने के लिए ही बाजार पहुंच रहे हैं, जबकि कपड़े, जूते, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य खुदरा दुकानों की बिक्री सबसे अधिक प्रभावित हुई है।
व्यापारियों का कहना है कि जैसे ही कुछ समय के लिए मौसम साफ होता है, लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं, लेकिन दोबारा बारिश शुरू होते ही बाजार फिर सुनसान हो जाते हैं। इससे पूरे दिन की बिक्री प्रभावित हो रही है और आमदनी पर भी असर पड़ रहा है।
उनका कहना है कि बरसात का मौसम हर साल कारोबार को प्रभावित करता है, लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश के कारण असर पहले के मुकाबले अधिक देखने को मिल रहा है।
-
बारिश के कारण कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ा है। बारिश होने के कारण लोग धूप निकलने या बारिश थमने के बाद ही बाजार पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष बारिश का असर कम देखने को मिला था, लेकिन इस बार अधिक है।
-लक्की कुमार, दुकानदार मैहरे
बारिश के कारण छोटे कारोबारियों पर अधिक असर देखने को मिल रहा है। इससे करीब 30 फीसदी कारोबार प्रभावित हो रहा है। अचानक बारिश होने से लोग बाजार कम पहुंच रहे हैं।
-विजय भारद्वाज, दुकानदार मैहरे
बारिश और शुभ कार्य बंद होने के कारण कारोबार पर असर पड़ा है। बरसात के मौसम में काम अधिक प्रभावित हो रहा है। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। बरसात के मौसम के बाद कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
-ओम प्रकाश, दुकानदार सुजानपुर
बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। कारोबार पर करीब 30 फीसदी फर्क देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इससे बाजार में अधिक भीड़ नहीं है।
-कुशल कुमार, दुकानदार, सुजानपुर
कुशल कुमार दुकानदार सुजानपुर
कुशल कुमार दुकानदार सुजानपुर
कुशल कुमार दुकानदार सुजानपुर