सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से शाम चार बजे तक पटेर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
केवाईसी:
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से चंगर व मैड़ पंचायत में सुबह 10 बजे पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन:
सीटू के बैनर तले कामगार,मजदूर विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वाह्न 11 बजे उपायुक्त परिसर के बाहर राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन करेंगे।
धार्मिक आयोजन:
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर भड़ोली-भगौर में आयोजित रामचरित मानस कथा में कथा व्यास स्वामी प्रकाशनंद सरस्वती पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 3:30 बजे राम सीता विवाह का प्रसंग सुनाएंगे।