बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पूर्वाह्न 11:00 बिझड़ी बाजार में जीएसटी को लेकर दुकानदारों से संवाद करेंगे।
प्रतियोगिता:
अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11:00 बजे कांगू स्कूल में शुरू होगी। प्रतियोगिता में छह ब्लॉकों से छात्रा खिलाड़ी छह खेलों में भाग लेगी।
खेल
गौतम कॉलेज हमीरपुर में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। कोटला खुर्द ऊना कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।
स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक जनहैण पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक:
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक 10:00 बजे चालक प्रशिक्षण केंद्र बस अड्डा हमीरपुर में होगी।