आग से मनियारी की दुकान में हुआ नुकसान। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : katra news
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कैहरवीं के अंतर्गत गांव कैहरवीं में शिव मंदिर के पास मनियारी की दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से मनियारी का सामान जलकर राख हो गया।
दुकानदार मदन लाल ने बताया कि रात के 1:30 बजे दुकान के मालिक संजय कुमार ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। दुकान पर पहुंचकर शटर खोला तो दुकान के अंदर रखा सामान जल रहा था। शोर मचाने पर निकटवर्ती घरों से लोग आए और उन्होंने खातरी से पानी निकालकर आग को बुझाया।
वहीं, तब तक फ्रिज, पंखें आदि कीमती सामान जल गया था। सुबह ग्राम पंचायत प्रधान गौरव शर्मा ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद हलका पटवारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प्रधान गौरव शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि दुकानदार मदन लाल को उचित मुआवजा दिया जाए। संवाद