पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में पूर्वाह्न 10:30 से शाम 5:00 बजे तक कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए भूतपूर्व सैनिक सैनिकों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक डेरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर अणु में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पीटीएम:
जिलाभर के स्कूलों में सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अभिभावक अध्यापक व विद्यार्थी भाग लेंगे।