फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी समेत चार आरोपी आज दोबारा कोर्ट में होंगे पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तहसील गलोड़ की ग्राम पंचायत गोईस के 53 वर्षीय व्यक्ति राकेश कुमार की हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। तीन दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने अपने ही विभाग के एक हेड कांस्टेबल, ऑनरेरी हेड कांस्टेबल, दो महिलाओं और रस्सी से अधेड़ को बांधने वाले व्यक्ति समेत पांच लोगों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस अधीक्षक ने गलोड़ पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल कमलदीप को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया।
विज्ञापन

जबकि ऑनरेरी हेड कांस्टेबल प्यार चंद को तत्काल प्रभाव से नौकरी से सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब पुलिस चौकी गलोड़ को मारपीट मामले की सूचना मिली थी तो इन दोनों ने भी अधेड़ के साथ हाथापाई की। इसके साथ ही राकेश कुमार को रस्सी से बांधने वाले रिखी राम समेत दो अन्य महिलाओं को भी पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर है। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया था। जहां से तीन दिन की रिमांड मिली थी। अब सोमवार को इन्हें फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गलोड़ के दसवीं गांव में डडोह निवासी राकेश कुमार का शव मिला था। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में कुछ ग्रामीणों सहित दो पुलिस जवान भी आरोपी पाए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है, अभी तक कोई अन्य जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है और न ही कोई अन्य गिरफ्तारी इस मामले में हुई है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें