रैल में जिलास्तरीय पुरुष वर्ग प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले
रविवार को होगा तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, होंगे फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में आयोजित जिलास्तरीय पुरुष वर्ग की 16वीं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कड़े मुकाबले हुए। बैडमिंटन प्रतियोगिता में आईटीआई रैल ने सुजानपुर को 2-0 और भोरंज ने सिराज निजी आईटीआई को 2-0 और लंबलू ने भी चमन निजी आईटीआई को 2-0 से शिकस्त दी। वॉलीबाल में जेपी निजी आईटीआई ने सुजानपुर को 2-0, ज्योत्सना निजी आईटीआई ने उटपुर को 2-0, आईटीआई चमन ने लंबलू को 2-0 से हराकर जीत हासिल की।
इसके बाद कबड्डी के शुरुआती मैच में आईटीआई रैल ने चमन आईटीआई को 46-15 से हराकर तथा लंबलू ने आईटीआई भोरंज को 54-28 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ और लंबीकूद में शुभम शर्मा ने प्रथम, शॉट पुट में आईटीआई रैल के विशाल ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।