फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में बच्चों तक सिमटा साइकिलों को व्यापार

Fri, 16 Jan 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में साइकिल की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कभी शान की सवारी समझी जाने वाली साइकिल का शौक अब केवल छोटे या स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक सीमित रह गया है। युवाओं और बड़े लोगों में साइकिल के प्रति रुझान कम हो गया है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटी व अन्य वाहनों की सुविधा होने से लोगों में इसका रुझान कम हो गया है। साइकिल की सवारी अब केवल पांच से 15 साल के बच्चों तक सिमट कर रह गई है। यातायात सुविधा न होने पर पहले लोग साइकिल की सवारी को अधिक पसंद करते थे। दो किलोमीटर का सफर हो या फिर 50 किलोमीटर का, साइकिल पर सवारी करना सम्मानजनक समझा जाता था। छोटे बच्चे भी अपने पिता के साथ साइकिल की सवारी करते समय खुद को गौरवान्वित महसूस करते थे, लेकिन अब यह बातें बीते दिनों की हो गई हैं।
हमीरपुर में छोटे बच्चों की साइकिल एक हजार रुपये से शुरू होकर 12 हजार रुपये तक उपलब्ध है। इसमें अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल किशोर युवकों की पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों ने भी साइकिल के कारोबार के साथ-साथ अन्य कारोबार जोड़ना शुरू कर दिया है, क्योंकि मांग कम होने के साथ ही उनकी आजीविका पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पहले 24 और 26 इंच की साइकिल की अधिक मांग रहती थी, लेकिन अब 20 से 22 इंच की साइकिल की मांग अधिक है। समय परिवर्तन के साथ साइकिल के अलग-अलग डिजाइन बाजार में आ गए हैं। बच्चों के लिए भी अलग-अलग डिजाइन की साइकिलें बाजार में उपलब्ध हैं।




समय परिवर्तन के साथ-साथ साइकिल का शौक भी कम हो गया है। अब यह केवल छोटे बच्चों तथा स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक सीमित रह गया है। अब बच्चों की सुविधा के लिए गियर वाली साइकिल भी मिल रही है। पहले लोग साधारण साइकिल घर में रखना भी शान समझते थे। - सुनील दत्त, दुकानदार, बड़सर


समय के साथ साइकिल की मांग कम हो गई है। अब अलग-अलग डिजाइन की साइकिलें बाजार में उपलब्ध हैं। काम कम होने के कारण अन्य मरम्मत का काम भी करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों की साइकिलें अधिक पसंद की जा रही है। लोग इन्हें उपहार के रूप में भी प्रदान कर रहे हैं। -अजय शर्मा, दुकानदार हमीरपुर



साइकिल की कीमत चार हजार से लेकर 12 हजार तक है। इसमें अलग-अलग डिजाइन की साइकिलें उपलब्ध हैं। साइकिल की मांग अब कम हो गई है। पहले हर घर में साइकिल होती थी। उस समय साइकिल की मरम्मत का कार्य भी होता था, लेकिन अब यह बहुत कम हो गया है। -बंटी, दुकानदार, हमीरपुर

हम रिश्तेदारी में छोटे बच्चे के लिए साइकिल की खरीदारी करने के लिए आए हैं। पहले 300 रुपये से साइकिल शुरू होती थी। अब इसकी कीमत एक हजार रुपये तक पहुंच गई है। साइकिल के डिजाइन में भी काफी परिवर्तन हुआ है। अब साइकिल में गाने भी बजते हैं और अन्य सुविधाएं भी हैं। -पीडी ठाकुर, ग्राहक, हमीरपुर

हमीरपुर बाजार में साइकिल की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

हमीरपुर बाजार में साइकिल की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

हमीरपुर बाजार में साइकिल की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

हमीरपुर बाजार में साइकिल की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

हमीरपुर बाजार में साइकिल की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें