फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गारली के बहिना में दुकानदार ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत गारली पंचायत के बहिना गांव के विशाल शर्मा आयु 40 वर्ष ने वीरवार को दिनदहाड़े अपनी दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गारली बाजार में दुकान करता था और दुकान के पीछे ही उसका घर है। जब मृतक व्यक्ति ने यह कदम उठाया उस समय उस के परिवार वाले बाजार में ही भागवत कथा सुनने गए हुए थे।
विज्ञापन


मृतक ने यह कदम क्यों उठाया, इस के पीछे क्या कारण रहे हैं, इनका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौका पर पहुंच गई है और जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसका अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक अपने पीछे तीन वर्षीय बेटा, पत्नी और माता को छोड़ गया है। वहीं, इस बारे डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें