फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक सप्ताह में पूरा होगा जाहू-सुलगवान सड़क का सुधारीकरण

Fri, 04 Sep 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू से सुलगवान वाया हौड़-नलखा सड़क पर लगाए जा रहे सीमेंट के पेवर ब्लॉक। संवाद
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जाहू से सुलगवान वाया हौड़-नलखा, डोहग सड़क का सुधारीकरण कार्य एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस कार्य पर 45 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क के करीब 700 मीटर हिस्से को उखाड़कर कंकरीट डालने का काम पूरा हो चुका है। अब इस हिस्से में सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया जा रहा है।
सड़क सुधरने से जाहू पंचायत की करीब 2000 आबादी को सुविधा मिलेगी। बरसात में सड़क जगह-जगह से उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई थी, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग ने सुधारीकरण कार्य शुरू किया है।
यह सड़क सुलगवान-जाहू वाया कांगुघट्टी पुराने मार्ग को स्थानीय डाकघर के पास जोड़ती है। वहीं, भोरंज और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली कोट-जाहू वाया मुंड़खर-तुलसी सड़क का सुधारीकरण कार्य भी जारी है।
विज्ञापन

करीब 200 मीटर हिस्से को कंकरीट डालकर पक्का किया जा रहा है। इसके लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से करीब चार लाख रुपये खर्च होंगे। एक स्थान पर कोर्ट केस होने के कारण सड़क के हिस्से को पक्का नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण के लिए विधायक सुरेश कुमार का आभार जताया है।
कोट
जाहू से सुलगवान वाया हौड़-नलखा सड़क के 700 मीटर हिस्से में सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इस कार्य पर करीब 45 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। कोट से जाहू वाया मुंड़खर-तुलसी सड़क का सुधारीकरण कार्य भी जारी है। -मनोज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग जाहू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें