फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चेतावनी बोर्ड दरकिनार, कचरा फेंकना बरकरार

Fri, 24 Apr 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। मुबारिकपुर बाजार में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। पंचायत ने इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं। सड़क किनारे जहां खुले में कूड़ा न फेंकने का चेतावनी बोर्ड लगाया है उसी जगह पर सारा कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे बाजार के सौंदर्यीकरण को भी ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन

गर्मी ने भी प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बाजार में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से बीमारियां पनपने का भी भय बना हुआ है। नालियों में भी पानी जमा रहने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। मुबारिकपुर बाजार में चौराहे से होकर होशियारपुर, तलवाड़ा, ऊना गगरेट सहित रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही चिंतपूर्णी से होते हुए धर्मशाला के लिए बनी रहती है। चौराहे पर स्थापित मुबारिकपुर बाजार से कचरे को ठिकाना लगाने के लिए कोई भी उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं।
क्या कहते हैं लोग
मुबारिकपुर बाजार में सड़क किनारे खुलेआम कूड़ा फेंका जा रहा है। पंचायत ने यहां पर कूड़ा न फेंकने के लिए बोर्ड भी लगाया है। पंचायत कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुई है। व्यवस्था को जल्द ही ठीक नहीं किया तो दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

-केसर सिंह, स्थानीय निवासी
ग्राम पंचायत मुबारिकपुर को चाहिए कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के बाद वहां से निकलने वाली गंदगी और कूड़े-कचरे का निष्पादन करने के लिए उचित जगह चिह्नित करें। सड़क किनारे कूड़ा फेंकने से सौंदर्यीकरण को भी ग्रहण लग रहा है।
-गोपाल भोगल, स्थानीय निवासी

चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बावजूद जनता उसी जगह पर कचरे और गंदगी के ढेर लगा रही है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से लोगों की शिनाख्त करके नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

-देशराज, सचिव, मुबारिकपुर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें