फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल बताएं, कितनी किशोरियों को लगा टीका

Fri, 24 Apr 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब सभी उच्च स्कूलों को 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल प्रबंधन को इस बारे में निर्देश दिए हैं। यह भी स्पष्ट करना होगा कि अब तक कितनी किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लग चुकी है और कितनी अभी शेष हैं। प्रशासन ने स्कूलों में किशोरियों के वैक्सीनेशन के आंकड़ों को नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्कूलों को एक निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार कर समय-समय पर विभाग को भेजनी होगी।
अधिकारियों ने कहा है कि आंकड़ों में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य कर्मी स्कूलों में जाकर ही टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में एचपीवी नोडल अध्यापक रखने का सुझाव
एचपीवी वैक्सीन को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए सभी उच्च स्कूलों को एक एचपीवी नोडल अध्यापक की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। नोडल अध्यापक टीकाकरण के लिए पात्र किशोरियों का रिकॉर्ड रखेगा।

एचपीवी वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में करीब 900 किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। विभाग ने इस माह के भीतर आंकड़े को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में बेहद प्रभावी है। सरकार इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चला रही है। विभाग का लक्ष्य है कि जिले में एक भी पात्र किशोरी वैक्सीनेशन से वंचित न रहे।
-एसके वर्मा, सीएमओ, ऊना
सभी स्कूल प्रमुखों से इस अभियान को गंभीरता से लेने और अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की गई है। स्कूल स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाकर अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें