नुक्कड़ सभा के दौरान कैप्टन रंजीत राणा और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ल
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा ने रविवार को विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू की अगुआई में रविवार को एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाएं हुईं।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौकी, घरयाणा, मुठान, लोहखरियां, कुठेड़ा, मझोग, टिक्कर, पलाणा, री, लोहल सहित अन्य कई गांवों में नु़क्कड़ सभाओं के दौरान कैप्टन रंजीत राणा ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर खूब निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा, मैं फौजी हूं, फ्रॉडी नहीं, जनसेवा के लिए झुक जाऊंगा, लेकिन बिकूंगा नहीं। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की जनता के सुख दुख के लिए हर वक्त क्षेत्र में रहूंगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा महज चुनाव के लिए सुजानपुर का रुख करते हैं, उनका अधिकतर समय तो चंडीगढ़ में व्यतीत होता है। उन्होंने सुजानपुर और हमीरपुर की जनता के साथ धोखा किया है। जनता अब ऐसे नेताओं को घर पर बिठाएगी। यह जनसेवा की नहीं बल्कि धनसेवा की राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सुजानपुर और हमीरपुर का विकास हो रहा है। पूर्व प्रदेश सरकार में हमीरपुर जिला हाशिये पर रहा था, लेकिन अब जनहित से जुड़ा हर कार्य दोगुनी रफ्तार से हो रहा है।