फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरा टिप्पर, दंपति की मौत

Sat, 24 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर के चारी में दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के तहत कोट से चौरी सड़क पर स्थित कुनाणा में एक टिप्पर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक के परखचे उड़ गए हैं, जबकि ट्रक में सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दंपति की दो बेटियां बाल-बाल बच गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में ले लिया है। दोनों घायल बच्चियों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से एक गंभीर घायल को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजकुमार (40) पुत्र आत्मा राम निवासी कुनाणा अपनी पत्नी वीना देवी (34) को ट्रक में कोट से घर ले जा रहा था कि रास्ते में स्थित एक निजी स्कूल से राजकुमार ने अपनी दोनो बेटियों कोमल (7) और वंशु (4) को भी ट्रक में बैठा लिया। जैसे ही राजकुमार ट्रक लेकर अपने घर के पास पहुंचा तो ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। जैसे ही ट्रक नीचे लुढ़का तो कोमल ट्रक से नीचे गिरकर पहाड़ी पर फंस गई और ट्रक करीब 700 फीट नीचे खाई में जा लुढ़का। आगे चल रहे एक अन्य टिप्पर चालक ने ट्रक को लुढ़कते देखा और उसने शोर मचाया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पहाड़ी पर फंसी लड़की को ऊपर खींचा। इसके बाद लोग कड़ी मशक्कत के बाद नीचे खड्ड में उतरे और दंपति के शवों को बाहर निकाला। इस दौरान उन्होंने वंशु को झाड़ियों से बेसुध हालत में पाया। लोगों ने वंशु को उठाकर ऊपर सड़क में पहुंचाया। इसके बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां वंशु को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जबकि कोमल का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें