फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में महिलाओं ने लिखी कामयाबी की नई इबारत

विज्ञापन
कॉमर्शियल वाहनचालक रेणू । - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के संपूर्ण शिक्षित जिला हमीरपुर में महिलाओं ने अपनी मेहनत से कामयाबी की नई इबारत लिखी है। जिला मुख्यालय के सटे गांव दुलेहड़ा की रहने वाली रेणू शर्मा हमीरपुर जिले की संभवत: पहली महिला हैं जो कॉमर्शियल वाहन चलाती हैं। दरअसल रेणू शर्मा के पति संजय का वर्ष 2010 में आकस्मिक निधन होने के बाद दो बच्चों और सास-ससुर समेत पूरे परिवार की एक बड़ी जिम्मेवारी उनके कंधों पर आ गई।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन चलाना सीखा और बैंक से ऋण लेकर पिकअप जीप ली। वह रोजाना खुद जीप चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। उसके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा आर्यन बारहवीं कक्षा तो छोटा हर्षित शर्मा दसवीं कक्षा में पढ़ता है। इसी तरह नादौन उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत कश्मीर की रहने वाली नैंसी ने डिग्री कॉलेज नादौन से बीकॉम करने के बाद एचआरटीसी हमीरपुर के प्रशिक्षण स्कूल से एचआरटीसी बस चलाने का दो माह का प्रशिक्षण हासिल किया और ट्रायल में उत्तीर्ण होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस तरह जिला हमीरपुर में उपायुक्त और एसडीएम समेत करीब एक दर्जन से अधिक पदों पर महिला अफसर सेवाएं दे रही हैं।
जिले में ये महिला अफसर दे रहीं सेवाएं
उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक, एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा, सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. प्राची सोहारू (एमबीबीएस), बीडीओ हमीरपुर अस्मिता ठाकुर, बीडीओ बमसन हिमांशी, बीडीओ सुजानपुर स्वाति डोगरा, बीडीओ नादौन अपराजिता चंदेल, गलोड़ की नायब तहसीलदार राधिका, जिला टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अधिकारी आशा मेहता, लोनिवि हमीरपुर की जूनियर इंजीनियर शिवानी शर्मा, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी समेत दर्जनों महिलाएं जिले में ऊंचे पदों पर सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

टौणीदेवी ब्लॉक में लिंगानुपात सर्वाधिक 98 फीसदी-
जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग भी महिलाओं के उत्थान और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए सराहनीय सेवाएं दे रहा है। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, एक बूटा बेटी के नाम, बेटी के जन्म पर माता-पिता को सम्मानित करने, बेटी के नाम पर घर पर पट्टिका और पोस्टर, आंगनबाड़ी में बेटी का जन्मोत्सव मनाने समेत कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इन कार्यक्रमों के फलस्वरूप जिले में बच्चों का लिंगानुपात काफी बेहतर है। जिला में लिंगानुपात 85 फीसदी है। लेकिन, अकेले टौणीदेवी ब्लॉक का अनुपात 98 फीसदी है। यहां ब्लॉक में 1000 लड़के और 998 लड़कियां हैं। नादौन ब्लॉक में 988, हमीरपुर में 957, भोरंज में 947, बिझड़ी में 836 और सुजानपुर में 889 लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें