फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी डाडू, हनोह रूट पर शुरू करे लंबी दूरी की बस सेवा

Tue, 20 Jan 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। अवाहदेवी से चंडीगढ़ और शिमला के लिए वाया डाडू, हनोह होकर बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र में लंबी दूरी की बस सुविधा न होने के कारण स्थानीय लोगों को मजबूरी में भरेड़ी, जाहू या फिर सरकाघाट जाकर बसें बदलनी पड़ती हैं। इससे न केवल यात्रियों के समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों राजीव, सक्षम, सरिता, रीता देवी, कंचन, सरोज, वर्षा, अनिता, सुनीता, सुनील, धर्म चंद, कमल, संजय आदि का कहना है कि यदि अवाहदेवी से डाडू और हनोह मार्ग पर एचआरटीसी बस चलाई जाती है तो इसका सीधा लाभ चंबोह, हनोह, डाडू, डठवीं, कलेड़ी, बड़ोह और दियोग सहित करीब एक दर्जन गांवों को मिलेगा। साथ ही शिमला या चंडीगढ़ जैसे शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों का दावा है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या पर्याप्त है, फिर भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बस सेवा शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार का कहना है कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई औपचारिक मांग नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें