फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की हमीरपुर से बद्दी बस सेवा कल से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की बद्दी के लिए बस सेवा 17 अप्रैल से शुरू होगी। कोरोना के मामले कम होने पर अब निगम प्रबंधन ने करीब 80 फीसदी रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी है। वहीं, जिन रूटों पर सवारियां अधिक आ रही हैं, उन पर भी बसें शुरू की जा रही हैं। 17 अप्रैल को हमीरपुर से बद्दी वाया धनेटा, भरतगढ़ और नालागढ़ रूट पर बस सेवा शुरू होगी। यह बस हमीरपुर बस अड्डे से शाम 4:45 पर चलेगी और रात साढ़े आठ बजे बद्दी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, बद्दी से यह बस सुबह चार बजे रवाना होगी और 8:45 पर हमीरपुर पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से बद्दी में काम करने वाले जिले के सैकड़ों लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही धनेटा क्षेत्र के लोगों को बद्दी जाने के लिए हमीरपुर या नादौन नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें घरद्वार पर ही बद्दी के लिए बस मिलेगी। निगम प्रबंधन 17 को हमीरपुर से और 18 अप्रैल को बग्गी से यह रूट शुरू करेगा। एचआरटीसी हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि लोगों की मांग के मद्देनजर हमीरपुर से बद्दी रूट वाया धनेटा, भरतगढ़ 17 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। लोग इस रूट पर बस का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें