फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: लंबित मांगों को लेकर उग्र हुए एचआरटीसी पेंशनर, निकली आक्रोश रैली

Wed, 07 Aug 2024 01:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पेंशनरों ने बस स्टैंड हमीरपुर, पुलिस चौकी थाना सदर और मुख्य बजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली।
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनरों ने निकली आक्रोश रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ईकाई हमीरपुर की और से बुधवार को विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। पेंशनरों ने बस स्टैंड हमीरपुर, पुलिस चौकी थाना सदर और मुख्य बजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। पेंशनरों ने सरकार व प्रबंधन से अपने वित्तीय लाभ न मिलने व पेंशन का समय पर भुगतान नहीं होने पर जमकर नारेबाजी की। इस रैली में महिला पेंशनरों ने भी भाग लिया। आक्रोश रैली को प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, प्रदेश महांमंत्री रूप चंद शर्मा व जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि 24 जून को प्रदेश स्तरीय बैठक मंडी में हुई थी।

विज्ञापन


इसमें सरकार को नोटिस दिया गया कि 15 जुलाई तक वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया तो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। क्योंकि लंबे समय से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में पेंशनरों को बुढ़ापे की अवस्था में अपने वित्तीय लाभों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कल्याण मंच का करीब 150 कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में 6 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री के गांव सेरा रेस्ट हाउस में मिला और नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अप्रैल तक उन्हें वार्ता के लिए बुलाया जाएगा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई हुई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें