फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी पेंशनर को अब तक नहीं मिली पेंशन : अजमेर

Sat, 17 May 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महीने की 16 तारीख बीत गई है, लेकिन एचआरटीसी पेंशनरों को अभी तक पेंशन नहीं मिली है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि परिवहन पेंशनरों ने कौन सा गुनाह कर दिया है कि पेंशन कभी समय पर नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

वहीं, तीन साल से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। पेंशनरों ने करोड़ों रुपये एरियर के सरकार से लेने हैं। जो पेंशनर मार्च 2023 में सेवानिवृत हुए हैं, उन्हें अभी तक लीव इन कैशमेंट का पैसा नहीं मिला है। जो पेंशनर मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें तो अभी तक पेंशन तक नहीं लगाई गई है।
परिवहन पेंशनरों के साथ अन्याय किया जा रहा है। परिवहन के 8500 पेंशनर मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि उन्हें पेंशन कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि बहुत से पेंशनर बुढ़ापे में पैसे के अभाव में इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसा ही व्यवहार करती है तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें