फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पट्टा में थमे एचआरटीसी बस के पहिये, यात्री हुए परेशान

Sat, 17 May 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पट्टा में खराब हुई एचआरटीसी की बस। संवाद
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। एचआरटीसी की बसों के खराब होने का क्रम नहीं थम रहा है। हमीरपुर डिपो की बस पट्टा बस ठहराव पर खराब हो गई। इसके बाद यात्रियों को अन्य बसों में गंतव्य तक जाना पड़ा।
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस शिमला से जंगलबैरी जा रही थी। पट्टा से यह बस करीब अढ़ाई बजे निकलती है। यह बस तरक्वाड़ी, टौणी देवी, अवाहदेवी से होते हुए जंगलबैरी तक पहुंचती है, लेकिन पट्टा में यह बस खराब हो गई, जिस कारण बस के पहिये आगे नहीं बढ़ सके।
हालांकि चालक-परिचालक की ओर से काफी प्रयास किया गया, लेकिन प्रयास सफल नहीं हुए। बस में सवार यात्रियों को अन्य बसों में भेजना पड़ा। गौर रहे कि एचआरटीसी की बसें नियमित रूप से खराब हो रही हैं, जिस कारण यात्री भी खासा परेशान होते हैं। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि कार्यशाला में अच्छी तरह मरम्मत करके ही बसों को रूट पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि समस्या ध्यान में आई थी। सवारियों को अन्य बस में रवाना कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें