फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: परौर समागम के लिए एचआरटीसी ने भेजीं 30 से अधिक विशेष बसें

Mon, 05 Oct 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राधा स्वामी सत्संग भवन परौर में आयोजित समागम में पहुंचने वाली संगत की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने 30 से अधिक विशेष बसें भेजी हैं। पिछले दो दिनों में हमीरपुर से परौर के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 23 और रविवार को सात विशेष बसें भेजी गईं। संगत की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। एचआरटीसी की विशेष बसें संगत को हमीरपुर से परौर पहुंचाने के साथ समागम के बाद श्रद्धालुओं को वापस हमीरपुर लाने की सुविधा भी दे रही हैं।
एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि संगत की संख्या और मांग के अनुसार बसों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगम की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में लोगों की सुविधा के लिए समय-समय पर अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। परौर समागम के लिए भी मांग के अनुसार बसों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें