फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी में 64 बसें लोकल रूट होंगे प्रभावित

Tue, 29 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत और जिला परिषद चुनावों के लिए एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की करीब 64 बसें बुक हो गई हैं। बसों के बुक होने से जिले के लोकल रूट प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ज्यादातर निजी बसों का ही सहारा रहेगा। एचआरटीसी की बसें पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाएंगी।

साथ ही चुनाव सामग्री भी केंद्रों तक पहुंचाने का जिम्मा एचआरटीसी बसों को दिया गया है। इससे पांच जनवरी तक जिले के करीब 96 रूट प्रभावित होंगे।

एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में कुल 142 बसें हैं। ये बसें 124 रूटों पर दौड़ती हैं। इनमें 96 लोकल और 28 लंबे रूट शामिल हैं। हालांकि 64 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में लगाई एचआरटीसी बसें आज से पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्रों को रवाना होंगी। इसके चलते आज से पांच जनवरी तक निगम के अधिकतर लोकल रूट प्रभावित रहेंगे।

ऐसे में लोकल रूटों पर यात्रियों को महज निजी बसों का ही सहारा होगा। शेष 78 बसों को निगम प्रबंधन लंबे रूटों पर दौड़ाएगा। निगम का दावा है कि लंबे रूटों पर निगम मुनाफे में हैं।

ऐसे में निगम किसी भी स्थिति में लंबे रूटों को मिस नहीं करना चाहता है। सभी लंबे 28 रूटों पर निगम प्रबंधन बसें दौड़ाएगा, जबकि अधिकतर लोकल रूटों पर निगम की बसें नहीं दौड़ सकेंगी।
विज्ञापन

...
चुनाव ड्यूटी में हमीरपुर डिपो की 64 बसें लगाई गई हैं। इससे लोकल रूट प्रभावित होंगे। सभी लंबे रूटों पर निगम प्रबंधन बसें निर्धारित समय से ही रवाना करेगा।
-प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें