लुधियाणा से हमीरपुर आ रही थी बस, अमरोह के पास हुई खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस ओवरहीट होने के कारण अमरोह के पास बंद हो गई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
निगम की अन्य बस में इन सवारियों को गंतव्य तक भेजा गया। हमीरपुर डिपो की बस लुधियाणा से हमीरपुर आ रही थी कि अमरोह सड़क पर बस ओवरहीट हो गई थी, जिस कारण यह आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से अन्य बस में यात्रियों को भेजा गया।
वहीं, मकैनिक को बुलाया गया और बस की मरम्मत की गई। यात्रियों में अंकुश, अरुण, कमल आदि ने कहा कि एचआरटीसी निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। बसों की सही तरीके से मरम्मत करके ही यात्रियों को सेवाएं देने के लिए भेजना चाहिए। बस अड्डा हमीरपुर के प्रभारी रामलाल ने कहा कि ओवरहीट के कारण बस बंद हुई थी। सवारियों को अन्य बस में भेजा गया है।