फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में बीच रास्ते खराब हुई एचआरटीसी बस, यात्री हुए परेशान

Tue, 05 May 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली-जजरी से हमीरपुर आ रही बस में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस सोमवार सुबह डिडवीं के पास अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस रैली-जजरी से हमीरपुर की ओर जा रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में ही रुक गई।
विज्ञापन

बस के खराब होने के बाद यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में उन्हें दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बसों की नियमित जांच और रखरखाव न होने के कारण इस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि बसों की समय-समय पर उचित मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को असुविधा न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस के खराब होने की सूचना मिलते ही उसे ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें