फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुठेड़ा में एचआरटीसी बस खराब, यात्री परेशान

Wed, 29 Oct 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कुठेड़ा में खराब हुई एचआरटीसी की बस। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी की लचर व्यवस्था का खामियाजा यात्रियों को आए दिन भुगतान पड़ा रहा है। आए दिन एचआरटीसी की बसें बीच रास्ते में हांफ जाती हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खासकर रात के समय यदि बस खराब हो जाए तो समस्या और भी बढ़ जाती है। बीती रात इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला, जब एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस कुठेड़ा में खराब हो गई। रात को करीब 8:20 पर बस हमीरपुर से सुजानपुर के लिए चली। अभी बस कुठेड़ा ही पहुंची थी कि बस हांफ गई।
बस में कोई तकनीकी दिक्कत आ गई। चालक-परिचालक ने अपने स्तर पर बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हुए। बस में 13 सवारियां थीं। इसके बाद बस अड्डा हमीरपुर से अन्य बस सुविधा देने के लिए संपर्क किया गया।
विज्ञापन


यह बस भी करीब पौने घंटे बाद कुठेड़ा पहुंची। बस ने यात्रियों को करीब 9:15 बजे सुजानपुर पहुंचाना था। बस खराब होने पर यात्री करीब एक घंटे बाद 10:15 बजे सुजानपुर पहुंचे। इस दौरान कुछ यात्री अपने परिजनों को फोन कर अन्य वैकल्पिक साधनों का प्रयोग कर रवाना हो गए।
वहीं, मंगलवार को एचआरटीसी की एक ओर बस टिक्कर में खराब हो गई। बस सुबह 7:30 बजे टिक्कर से चलती है लेकिन सुबह बस स्टार्ट ही नहीं हो पाई। यहां भी कुछ समय बाद यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य बस की सुविधा दी गई।
विज्ञापन


कोट

बसों के खराब होने की सूचना मिली थी। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य बस का प्रबंध कर दिया गया है।
-राज कुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें