फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन ने सुजानपुर को सात रन से हराकर जीता मैच

Wed, 29 Oct 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानपुर में चल रही अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच नादौन और सुजानपुर की टीम के बीच हुआ, जिसमें महाविद्यालय नादौन की टीम ने सात रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

सुजानपुर की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो गलत साबित हुआ। नादौन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 95 रन का स्कोर खड़ा कर लिया। नादौन की टीम की ओर से अतुल मिन्हास ने सबसे अधिक 34 रन का योगदान दिया।
सुजानपुर टीम की ओर से प्रभास जैन ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुजानपुर की टीम अधिक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। दूसरा मैच इवनिंग कॉलेज शिमला तथा महाविद्यालय हमीरपुर की टीम के बीच खेला जा रहा था। इसमें हमीरपुर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

हमीरपुर की टीम ने विरोधी टीम के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इवनिंग कॉलेज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन विकेट खोकर 40 रन पर खेल रही थी। महाविद्यालय सुजानपुर की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने मुख्य अतिथि तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य रत्न चंद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भनवाल, शारीरिक विभाग के आचार्य प्रो. संदीप शर्मा तथा प्रतियोगिता संयोजक प्रो. अरविंद कुमार, डॉ. राजीव भंडारी, प्रो. शशि तथा प्रो. साहिल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें