फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मनसाई में जमीन धंसने से घरों को खतरा, बचाव की लगाई गुहार

Wed, 03 Sep 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की मनसाई पंचायत के वार्ड 6 में जमीन धंसने के कारण लोगों के घरों को बने हुए खतरे को लेकर पंचायत की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सुरक्षा दीवार लगाने हेतु शीघ्र आपदा राहत अनुदान राशी जारी करने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस सिलसिले में प्रस्ताव भेजा गया है। ग्रामीणों ने पंचायत के माध्यम से कहा है कि पहाड़ी की ओर से भूस्खलन होने और जमीन धंसने के कारण चुनी लाल के घर के पीछे मलबा जमा हो गया है, जिसके कारण उनका घर कभी भी गिर सकता है। ऐसे में इस मलबे को उठाने तथा यहां सुरक्षा दीवार लगाने के लिए तुरंत राहत राशि जारी करने और जमीन को धंसने से बचाने के लिए कदम उठाने की मांग की है।
जमीन के धंसने से गांव के अन्य करीब 15 घरों को खतरा बना हुआ है। वार्ड में दो स्थानों पर करीब चार-चार फीट जमीन धंस चुकी है, जिसके कारण स्थानीय लोग दहशत में हैं। इस संबंध में पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया है तथा प्रशासन को भी इस समस्या के बारे में अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें