फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीर खड्ड के किनारे प्रवासियों का डेरा, जान जोखिम में डाल कर रहे बसेरा

Wed, 03 Sep 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू में सीर खड्ड के किनारे प्रवासियों द्वारा लगाई गई झुग्गी-झोपड़ियां।स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों के संगम स्थल जाहू में सीर खड्ड के किनारे प्रवासी लोग जान जोखिम में डालकर रह रहे हैं। प्रशासन और पंचायत की चेतावनी के बावजूद भी प्रवासीझुग्गी-झोपड़ियों को खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे बरसात के मौसम में हादसों का खतरा बना हुआ है। पंजाब राज्य के प्रवासी कई महीनों से जाहू में पुरानी सड़क पर बने नए पुल के साथ वाली खाली जगह पर डेरा जमाए हुए हैं। हालांकि बरसात के मौसम से पहले एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने जाहू क्षेत्र का दौरा कर खड्डों के किनारे से झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद भी इन लोगों ने झोपड़ियों को नहीं हटाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीर खड्ड में ज्यादा पानी आने से पानी का बहाव झुग्गी-झोपडियों की ओर हुआ तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। इससे पहले भी सीर खड्ड में बाढ़ आने से जाहू पुल के टूटने से दर्दनाक हादसा हो चुका है। इसलिए सीर खड्ड के किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का कार्य शीघ्र होना चाहिए, ताकि किसी प्रकार के जान-माल का कोई भी नुकसान न हो।
विज्ञापन

कोट
सीर खड्ड के किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे प्रवासी लोगों को कई बार पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थान छोड़ने और झुग्गियों को हटाने के लिए कहा है, लेकिन ये लोग नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग जहां स्वच्छता के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं, वहीं बरसात के मौसम में खतरा बने हुए हैं।
-अनुराधा शर्मा, प्रधान, जाहू पंचायत
-
बरसात से पूर्व प्रवासियों को झुग्गियां हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक किसी ने भी झुग्गियों को नहीं हटाया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंचायत के साथ ड्राइव चलाई जाएगी, ताकि बरसात में किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
विज्ञापन

-शशिपाल शर्मा, एसडीएम, भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें