फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरकोटी में मकान क्षतिग्रस्त, शहर के वार्ड छह में गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को दिनभर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई। बारिश ने प्रशासन और नगर परिषद की तैयारियों की पोल भी खोल दी है। बारिश से शहर के वार्डों में पानी भर गया तो सीवरेज चैंबर लीक होने से सड़क पर काफी देर तक गंदा पानी बहता रहा। इसके अलावा पेड़ गिरने से वाहनों को भी नुकसान हुआ है। दरकोटी में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि वार्ड छह हमीरपुर की पार्किंग में एक पेड़ वाहनों पर गिर गया। वहीं, वार्ड दस हमीरपुर के रास्ते पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन

उधर, बस अड्डा के बाहर और हथली खड़्ड पुल के पास सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। बारिश से जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया। सोमवार को पूर्व के मुकाबले बाजारों में भी कम भीड़ नजर आई। दिनभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। टौणी देवी क्षेत्र में लहासा गिरने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। टपरे पंचायत के दरकोटी गांव में रतन चंद पुत्र खजाना राम के मकान का काफी हिस्सा गिर गया।
मकान के साथ लगता रसोईघर भी धराशायी हो गया। इस कारण करीब 50000 से अधिक का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान दीवान चंद, पटवारी वंदना कुमारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं, बारी पंचायत में भी कई जगह पर लहासे गिर गए। इससे कई स्थानों पर घरों और गोशाला को नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि बारिश से लगातार नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें