फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर होली मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर, दुकानों की मार्किंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। आगामी माह आयोजित होने वाले राष्ट्रस्तरीय होली मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चौगान में लगने वाली दुकानों को लेकर मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले वर्ष 500 के करीब दुकानें चौगान में लगाई गई थी। इस बार इनके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन को आय का मुख्य स्रोत चौगान में आयोजित होने वाले मेले के दौरान दुकानों से तय बाजारी के रूप में धनराशि प्राप्त होती है। चौगान से होने वाली आय से विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान कलाकारों को बुलाया जाता है। मंगलवार से चौगान में प्रशासन की ओर से लगने वाली दुकानों और डॉम के लिए चौगान में लाइनें लगाई जा रही है। राष्ट्रीय होली मेला इस बार 7 मार्च से आयोजित होगा। 4 दिनों तक चलने वाले इस होली मेला के सफल आयोजन की तैयारियां प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर की जा रही हैं।
विज्ञापन

जहां चौगान को सुंदर बनाने के प्रयास प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं। इसके अलावा चौगान के एक तरफ फुलवारी का निर्माण भी किया जा रहा है। होली मेले की ओपनिंग व क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि यहां शिरकत करते हैं। मुख्य अतिथि टमक बजाकर मेले का आगाज करते हैं। सुजानपुर के विकास को लेकर घोषणाएं होली मेले के दौरान ही की जाती हैं। एसडीएम शिल्पी बेक्टा का कहना है कि प्रशासन की ओर से मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न कमेटियां बनाई जा रही हैं। जिसके आधार पर होली मेला का सफल आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें