फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से हीरागनर जंगल राख, ट्रांसफार्मर बचाने के लिए बोर्ड ने बंद की बिजली

विज्ञापन
हीरानगर के जंगल में लगी आग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते हीरानगर जंगल में रविवार दोपहर को आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस दौरान सर्किट हाउस हमीरपुर और बिजली बोर्ड के चार ट्रांसफार्मरों को आग ने घेर लिया। बिजली बोर्ड ने तुरंत बिजली की सप्लाई बंद कर दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बिजली बंद होने के कारण हमीरपुर शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बिजली बोर्ड के कर्मचारी ट्रांसफार्मरों को आग से बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। दमकल विभाग ने शाम तक आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन बिजली बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में तीन बजे बंद हुई बिजली शाम 7:30 बजे बहाल हो पाई। वहीं, आग से हीरानगर और सर्किट हाउस हमीरपुर के आसपास का जंगल राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि रिहायशी क्षेत्र तक जा पहुंची, लेकिन दमकल कर्मियों ने ढाई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि जंगल में आग लगी थी। यहां बोर्ड के चार ट्रांसफार्मर हैं। इसलिए बिजली कुछ देर के लिए बंद की थी, लेकिन इसके बाद बहाल कर दी थी। इसके बाद बिजली उपमंडल दो से समस्या आई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें