फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU Convocation: शुक्ल बोले- युवाओं की सोच पर देश का भविष्य होगा तय

Sat, 23 Nov 2024 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के सदस्य प्रो. विनोद पॉल बतौर ने मुख्य अतिथि शिरकत की।  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं तकनीकी विवि के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिग्री तो कोई भी ले सकता है, लेकिन हर कोई बेहतर इंसान नहीं बन सकता है। जिस दिशा में हमारे युवा सोचेंगे, देश का भविष्य भी उसी अनुसार निर्धारित होगा। आज का दिन प्रसन्नता का दिन है। पदक और डिग्रीधारकों को बधाई। जीवन यात्रा का महत्वपूर्ण पल खत्म हो रहा है। आने वाले जीवन में काफी चुनौतियां हैं। आत्मविश्वास के साथ जिंदगी की चुनौतियों का सामना करें। यह बात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तकनीकी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में कही। दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के सदस्य प्रो. विनोद कुमार पॉल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि रहे। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी समाजसेवा का महत्व समझें और सक्रिय भूमिका निभाएं। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 110 मेधावियों को पदक सहित 259 मेधावियों को डिग्री देकर सम्मानित किया। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के 59 को स्वर्ण और 51 मेधावियों को रजत पदक वितरित किए गए। दीक्षांत समारोह में 162 छात्राएं और 97 छात्रों को पदक और डिग्री बांटी गई।

इससे पहले तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर की अगुवाई में दीक्षांत समारोह की शैक्षणिक शोभायात्रा निकाली गई। उसके बाद राज्यपाल व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने समारोह के अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। समारोह में राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर, तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाला बनें : धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि युवाओं को सोच बदलने की जरूरत है। रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि देने वाला बनें। उन्होंने कहा कि पिछले दिन आईटीआई सरकाघाट गया। यहां पर 99 फीसदी युवाओं ने कहा कि उन्हें सरकारी नौकरी चाहिए। इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है।

इनको मिला स्वर्ण पदक
दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर के 30 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिला। इसमें 25 छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में सत्र 2021-22 की अंकिता, काजल, अंकिता गुप्ता, सचिन भारद्वाज, कृति, मीनाक्षी देवी, जशन, दीक्षा सोनल, रितिका सोनी, रंजू ठाकुर, जतिन शर्मा शामिल हैं। सत्र 2021-22 के स्नातक में शगुन, पोपू राम, रीना कुमारी शर्मा, कुमेश कुमार को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। सत्र 2022-23 के स्नातकोत्तर में प्रिंस ठाकुर, विवेक शर्मा, शैलजा, सिमरन चौधरी, बबलेश गुप्ता, किरण, सिमरन चंदेल, श्रेया नाग, अनुराधा देवी, सुविना शर्मा, मोनिका रानी, हर्ष धर को स्वर्ण पदक और स्नातक में हिमांशु चौहान, नेहा चौहान, कनिका कौशल, माया ठाकुर, मानसी कटोच, दिशु परमार, उर्मिला देवी, मृदुल आंचल, तरुण कुमार, अभिनव चौहान, अभिषेक वर्मा, प्रीक्षित गुलेरिया, रितेश कुमार को स्वर्ण पदक मिला। सत्र 2023-24 के स्नातकोत्तर में अदिति, शुभ, तमन्ना कटोच, नेहा, मेघा, अंशुल शर्मा, नेहा शर्मा और स्नातक में साहिल चौधरी, अंकिता ठाकुर, रिया, चित्रा कुमार, रीना देवी, संदीप कटोच, हर्ष त्रिपाठी, तन्मय उपमन्यु, अंबिका, अंशुल, वंशिका शर्मा, दिव्यांश राजदीप को स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन

रजत पदक लेने वाले मेधावी
दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर और स्नातक के 51 मेधावी अभ्यर्थियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसमें 34 छात्राएं और 17 छात्र शामिल हैं। स्नातकोत्तर विषय में रजत पदक पाने वाले मेधावी अभ्यर्थियों में सत्र 2021-22 के निखिल शर्मा, श्वेता, पी रोजा रेड्डी, वंदना श्याम, अंकिता कुमारी, नम्रता, सिमरन कौर, डिपंल सेन, शारूल, नेहा, शिवम सम्याल व स्नातक में हर्षिता नेगी, तनिका ठाकुर शामिल है। सत्र 2022-23 के स्नातकोत्तर में सोनिया, ज्योति देवी, बलविंद्र सिंह, प्रियंका भारद्वाज, सोनल, अपूर्वा, सुष्मिता, सन्नी गोस्वामी व स्नातक विषय में अल्का ठाकुर, शिवानी चौहान, प्रियंका, रजनी ठाकुर, संदीप कौर, पायल, स्पर्श चौहान, शुभम, गौरव, अरुंधति जस्टा, अनमोल ठाकुर, चेतन सिंगला, राहुल शामिल हैं। सत्र 2023-24 के स्नातकोत्तर में आदर्श गौतम, मनीष कुमार, गुरजोत सिंह, अमिषा, ममता शर्मा, अकिव मोहम्मद व स्नातक विषय के आंचल वर्मा, नितिका कंवर, नितिका, प्रतिक्षा कश्यप, पंकज राज शर्मा, शिवानी, स्वाति ठाकुर, शिवानी चौधरी, अरुण कुमार, रजत कुमार और सौरभ शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें